गांव गांव और शहर शहर में, हर तरफ हरियाली हो। दुनिया का क्या मंजर होगा, चहुं ओर खुशहाली हो।।
गांव गांव और शहर शहर में, हर तरफ हरियाली हो।
दुनिया का क्या मंजर होगा, चहुं ओर खुशहाली हो।।
सड़क सुरक्षा सबकी रक्षा, यह पैगाम हमारा हो।
दुर्घटना ग्रस्तों की रक्षा , यह अभियान हमारा हो।
अनहोनी ना होने देंगे, हर घर में दिवाली हो।।
गांव गांव और शहर,,,,,,,,,,,,,,,,,
उद्योगों में काम करें तो, अंदर जब भी जाना हो।
कड़ी सुरक्षा ध्यान रखें हम, ऐसा हमने ठाना हो।
जिंदगीयां ना खोने देंगे हम, ना कहीं बदहाली हो।।
हर घर में दिवाली हो घर घर में दिवाली हो,,,,,,,,
कृषि में जो काम करें वह, सावधानी का ध्यान रखें।
कशी फावड़ा और ट्रैक्टर से, सुरक्षा का भी ख्याल रखें।
इतने पेड़ लगा देंगे हम, हर घर में एक माली हो।।
गांव गांव और शहर शहर में, हर तरफ हरियाली हो।
दुनिया का क्या मंजर होगा, चहुं ओर खुशहाली हो।।
लेखक---रवि गंगवार, जीशु गंगवार
Comments
Post a Comment
Thanks 🙏🙏🙏🙏🙏🙏👍